Namaste,
- क्या आप healthy feel नहीं करते?
- क्या आप किसी समस्या से परेशान हैं, जैसे — शरीर में दर्द, Anxiety, Depression, पाचन की समस्या, नींद न आना, Low Immunity या कोई और समस्या…?
- और क्या आपने अब तक हर तरह का इलाज करवाकर देख लिया है — बहुत सारी दवाइयाँ जैसे एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक आदि सब आज़मा लीं, लेकिन फिर भी आराम नहीं मिला और समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करें, कहाँ जाएँ…?
- तो निश्चिंत हो जाइए — अब आप सही जगह पर पहुँच चुके हैं। अब आपको और कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं है, चाहे आपकी समस्या कोई भी हो।
How To Heal?
- Actually ये जो समस्याएँ है, इनका नाम अलग-अलग है, लेकिन बात सिर्फ इतनी है कि आप unhealthy हैं. फिर चाहे आपके सर में दर्द हो या पैर में, कमर में दर्द हो या घुटनों में, सामान्य बुखार हो या ताइफाइड, आखों में समस्या हो या digestion ठिक ना रहता हो।
- ये सारी समस्याएं दिखने में अलग-अलग हैं, इनके नाम अलग-अलग हैं, दवाइयाँ और डॉक्टर अलग अलग है, लेकिन बात बस इतनी है कि आप कहीं ना कहीं unhealthy हैं।
Okay, But How Will It Finally Heal?
- हमारा उद्देश्य केवल लक्षणों को दबाना नहीं, बल्कि शरीर के भीतर से समस्या की जड़ को समाप्त करना है।
इसीलिए हम हर स्वास्थ्य समस्या पर दो चरणों में कार्य करते हैं —
- पहला चरण – बाहरी रूप से राहत देना – इस चरण में हमारा ध्यान लक्षणों को कम करने और तुरंत आराम दिलाने पर होता है।
इसके लिए हम शरीर की प्रकृति और स्थिति के अनुसार विभिन्न उपचार पद्धतियाँ अपनाते हैं, जैसे –
- बॉडी मसाज और मसल रिलैक्सेशन
- पोस्चर करेक्शन
- हाइड्रोथेरेपी और एनिमा
- हाई फाइबर डाइट
- अन्य प्राकृतिक और वैकल्पिक तकनीकें
- इनसे शरीर को राहत मिलती है और ऊर्जा संतुलन की प्रक्रिया शुरू होती है।
- दूसरा चरण – मूल कारण को समाप्त करना
- यह वह चरण है जिसमें हम यह समझने की कोशिश करते हैं कि समस्या उत्पन्न ही क्यों हुई।
हम शरीर के भीतर के असंतुलन को पहचानकर उसे ठीक करने का प्रयास करते हैं।
इसमें शामिल होता है –
- संतुलित और व्यक्तिगत डाइट प्लान
- नियमित लेकिन सहज व्यायाम
- आवश्यकतानुसार थेरेपी और माइंड-बॉडी बैलेंस तकनीक
- विशेष ध्यान –
- हम हमेशा इस बात का ध्यान रखते हैं कि डाइट, एक्सरसाइज़ और थेरेपी क्लाइंट के लिए आसान और सुखद हो।
- हमारा उद्देश्य यह नहीं कि व्यक्ति को यह सब एक “बोझ” लगे, बल्कि उसे आनंद और सहजता से अपनाया जा सके।
For Which Problems You Can Contact
- आप हमसे निम्न प्रकार की शारीरिक और मानसिक समस्याओं के लिए संपर्क कर सकते हैं —
- लगातार शरीर में दर्द, गर्दन या पीठ दर्द, मांसपेशियों की जकड़न, या थकान
- तनाव, चिंता, बेचैनी, या नींद न आने की समस्या (Insomnia)
- पाचन संबंधी समस्याएँ जैसे गैस, कब्ज़, अपच, पेट में भारीपन या भूख की कमी
- मोटापा, वजन बढ़ना या घटाना, और शरीर के आकार में असंतुलन
- पोश्चर संबंधी समस्याएँ, कम लचीलापन या शारीरिक असंतुलन
- लंबे समय से दवाइयों पर निर्भरता और प्राकृतिक रूप से स्वस्थ होने की चाह
- इन सभी स्थितियों में हम आपको प्राकृतिक तरीकों, थेरेपी, डाइट, योग और लाइफ़स्टाइल सुधार के माध्यम से मदद करते हैं ताकि आपका शरीर और मन दोनों फिर से संतुलित और स्वस्थ हो सकें।